Chhattisgarh News

Big Breaking: प्रधानमंत्री मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस हाईवा से टकराई.. 2 लोग की मौत, छह घायल.. सीएम भूपेश बघेल ने की 4-4 लाख मुआवजे की घोषणा..

बिलासपुर। आज तड़के सुबह 5:00 बजे एक बस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह सभी बस में सवार होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए अंबिकापुर से रायपुर के लिए निकले थे। तभी बिलासपुर के बेलतरा के पास उनकी गाड़ी हाईवा से टकरा गई। बताया जा रहा है कि उस वक्त बारिश काफी तेज थी।

wp 1688707170455
दुर्घटना में बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 के आसपास भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद उसके सामने का हिस्सा बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। तीन गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज जारी है। इसके अलावा 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि दो लोगों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को हिम्मत दे।

wp 1688707200540
अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4-4 लाख रुपए मृतकों को मुआवजे की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों के समुचित इलाज के लिए निर्देश भी दिए हैं। और कहा है कि इस कठिन समय में हमसब उनके परिवारों के साथ खड़े हैं।

Back to top button

you're currently offline