‘बाबा’ को डिप्टी सीएम और ‘साय’ को निगम अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व सीएम रमन सिंह का शायराना तंज! तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की सिमपैथी..

रायपुर। टी एस सिंह देव को डिप्टी सीएम बनाए जाने और नंदकुमार साय को निगम मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दोनों पर तंज कसा है। जहां शायराना अंदाज में टीएस सिंह देव पर टिप्पणी की है तो वही नंदकुमार साय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद निगम अध्यक्ष बनने पर तंज कसा है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने इसे सिंहदेव के साथ अन्याय बताया है।
टीएस सिंहदेव को डिप्टी सीएम बनाए जाने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को उपमुख्यमंत्री बनाने का अधिकार नहीं है. यह मुख्यमंत्री या राज्यपाल का अधिकार होता है. उन्होंने कहा कि ढाई -ढाई साल के किए गए वादे अनुसार चार महीने पहले उपमुख्यमंत्री बनाकर टीएस सिंहदेव साथ अन्याय किया गया है. इससे केवल कांग्रेस के अंदर चल रहे झगड़े से निपटने का प्रयास किया गया है.
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी तंज कसते हुए लिखा
“डूबने लगी कश्ती तो कप्तान ने कुछ यूं किया, सौंप दी है पतवार आधी दूसरे के हाथ में.”
“बाक़ी 4 महीने के लिए महाराज जी को बधाई।”
इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए नंदकुमार साय पर भी तंज कसा। नंदकुमार साहू को निगम मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा की
“जिन नंदकुमार साय जी ने यह कहकर भाजपा से विदा लिया कि उन्हें भाजपा में महत्व नहीं दिया जा रहा उनको भाजपा ने राष्ट्रीय जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद दिया था, आज कांग्रेस में रहकर उन्हें निगम मंडल के एक पद पर संतुष्ट होना पड़ रहा है।”
“नन्दकुमार साय जी को इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर बधाई।”