मनेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के नवगठित जिले मनेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी से एक अप्रत्याशित घटना प्रकाश में आई है यहां एक 8 साल के मासूम पर तेंदुए ने हमला किया है। तेंदुए ने जब हमला किया तब वह अपनी मां और दादी के साथ घर पर था। घायल बच्चे का उसका सामुदायिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चे की हालत गंभीर है। बच्चे के गर्दन पर तेंदुए ने हमला किया है। वह उसके गर्दन को दबोच कर जंगल की तरफ ले जा रहा था। घटना बीते शुक्रवार शाम की है।