Raigarh News

दो मजदूरों की मौत! ड्रिल मशीन के कटे हुए तार की चपेट में आए थे दोनों.. तमनार क्षेत्र का मामला..

रायगढ़. रायगढ़ जिले में करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गयी है। घटना तमनार क्षेत्र हुकराडीपा चौक के पास की है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे की है। दोनों मृतक पिछले एक साल से विवेक कंस्ट्रक्शन नामक कंपनी में काम करते थे। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त दोनों श्रमिक गिट्टी और सीमेंट मिक्स करने वाली मिक्सचर मशीन में जमे कंक्रीट की ड्रिल मशीन द्वारा सफाई कर रहे थे। ड्रिल मशीन के कटे हुए तार की चपेट में आने पर दोनों की मौत हो गई।

IMG 20230705 WA0006 copy 1600x1200
इसी मिक्सचर मशीन में जमे कंक्रीट की ड्रिल मशीन द्वारा सफाई कर रहे थे

जानकारी के मुताबिक दोनों मृतकों का नाम राम विनय और सुकलु कुमार था। मृतक राम विनय पासवान (35 वर्ष) मूलतः औरंगाबाद जिला का रहने वाला था, जबकि दूसरा मृतक सुकलु कुमार मझवार (20 वर्ष) कोरबा के ग्राम छातापारा का रहने वाला था। पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए लाश भेज दिया है। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button

you're currently offline