Raigarh News
बिग ब्रेकिंग: चक्रधर नगर केलो पुल के नीचे नदी में बही कार.. एसपी सदानंद कुमार पुलिस दल बल के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे! देखें लाइव वीडियो..

रायगढ़: रायगढ़ शहर के चक्रधर नगर क्षेत्र से एक बुरी खबर निकल आ रही है। यहाँ एक सफेद बोलोनो कार केलो पुल के नीचे नदी में बह गई है। मिली जानकारी अनुसार कार सिग्नल चौक से पुल के नीचे से गुजर रहा था। पानी का बहाव तेज होने के कारण कार बह गई। नीचे देखें वीडियो
प्रत्यक्षदर्शियो से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे। जिसमें एक महिला भी थी। कार में से महिला कूद गई। जिसे आसपास के लोगो द्वारा बाहर निकाल लिया गया है। जिसे आप नीचे वीडियो में देख सकते है।
जिसमें मौके पर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार एवम पुलिस बल मौजूद है। ख़बर लिखे जाने तक पुलिस और एनडीआरएफ की टीम के द्वारा अभी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जिसे आप नीचे वीडियो में देख सकते हैं।