Raigarh News

रायगढ़: भरोसे का सम्मेलन कांग्रेस का.. और पोस्टर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और नगर पंचायत उपाध्यक्ष! भाजपा ने किया खंडन..

रायगढ़। रायगढ़ जिले के ग्राम कोड़ातराई में दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को आयोजित कांग्रेस पार्टी के भरोसे के सम्मेलन के पोस्टर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और नगर पंचायत उपाध्यक्ष सहित कुछ कार्यकर्ताओं का फोटो था। जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है और इसके साथ ही जिनके तस्वीर पोस्टर में लगी हुई थी। उन्होंने इस बात का प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से खंडन किया है और इसे कांग्रेस की दुर्भाग्यपूर्ण नीति बताया है। इस पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुकार सिंह एवं पुसौर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहित सतपथी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि

रायगढ़ जिले के ग्राम कोड़ातराई में दिनांक 4 अक्टूबर 2023 को आयोजित कांग्रेस पार्टी के भरोसे के सम्मेलन में पहल समिति के सदस्यों का फोटो बेनर पोस्टर में बिना सदस्यों के सहमति से प्रकाशित किया गया है। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह ठाकुर, सत्येन्द्र सिंह ठाकुर, मोहित सतपथी, खीर सागर पटेल, ओंकार पटेल आदि सदस्यों सहित अनेक लोग भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य हैं। कुछ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा इस तरह दूर्भावना वश या भूलवश भारतीय जनता पार्टी के कार्याकर्ताओं का फोटो लगाना दूर्भाग्यपूर्ण हैं। जिसमें पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुकार सिंह एवं पुसौर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहित सतपथी ने कांग्रेस पार्टी के सदस्यों द्वारा पोस्टर में फोटो प्रकाशन का खण्डन करते हुए कहा कि कांग्रेस के जिन भी कार्यकर्ताओं यह कृत्य किया है। उन्हें खेद प्रकट कर स्वस्थ राजनीति का परिचय देना चाहिए।

रायगढ़: भरोसे का सम्मेलन कांग्रेस का.. और पोस्टर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और नगर पंचायत उपाध्यक्ष! भाजपा ने किया खंडन..
प्रेस विज्ञप्ति
Join WhatsApp Group
Back to top button

you're currently offline