बिग ब्रेकिंग: जिंदल स्टील एंड पावर में जलकर एम्प्लॉय की मौत! प्रबंधन की असंवेदना से भड़का आक्रोश.. सैकड़ों की संख्या में लोगों का मेन गेट में प्रदर्शन..

रायगढ़। जिले के सबसे बड़े उद्योग समूह जिंदल स्टील एंड पावर एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यहां बीती रात एक कंपनी में ड्यूटी के दौरान जलकर एक एम्पलाई की मौत हो गई। वह यहां पर 2 दशक से अधिक समय से नौकरी पर था। मौत के बाद प्रबंधन के अमानवीय रवैया से लोगों में काफी आक्रोश है। सैकड़ो की संख्या में लोग जिंदल में गेट के बाहर धरने पर बैठे हैं।
घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक का नाम चीनीलाल पटेल उम्र (48 वर्ष) है। जो पास में ही सरायपाली में रहता है। वह जिंदल के एसएमएस डिपार्टमेंट में काम करता है। बीते सोमवार की रात को नाइट ड्यूटी में गया था। रात में ड्यूटी के दौरान प्रबंधन द्वारा आनन-फानन में उसे जिंदल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
प्रबंधन की असंवेदना के खिलाफ आक्रोश
परिजनों का आरोप है कि जिंदल प्रबंधन सारी मानवीय संवेदनाओं को रौंदकर मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहा है और पूरी घटना से अपना पल्ला झाड़ रहा है। बीती रात जब यह हादसा हुआ, तब परिजनों को किसी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी गई। जबकि उनका घर पास में हीं है। सुबह परिजनों को बताया गया। आनन-फानन में दौड़ते भागते अस्पताल पहुंचे। दोपहर 2:30 बजे तक जिंदल प्रबंधन का कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति वहां पर उपस्थित नहीं था। अस्पताल में भर्ती करने के बाद एम्पलाई की लाश को लावारिस की तरह छोड़ दिया गया था। जबकि वह 25 सालो से कंपनी में कम कर रहा था।
इस घटना के बाद से परिजन एवं आसपास के क्षेत्र में काफी आक्रोश है। सैकड़ों की संख्या में लोग अभी जिंदल गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक अभी तक प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार का कोई भी जवाबदारी या जिम्मेदारी नहीं ली गई है। मौके पर पुलिस बल लोगों को समझाने की कोशिश कर रहा है।