Raigarh News

रायगढ़ के पुराने शनी मंदिर और संजय कांपलेक्स में चला निगम का बुलडोजर.. नोटिस के बावजूद नहीं मान रहे थे व्यापारी!

रायगढ़। नगर निगम द्वारा आज अतिक्रमण पर बुलडोजर चला है। शहर के पुराने शनि मंदिर के पास भी कई सारे व्यापारियों द्वारा रोड पर अतिक्रमण किया गया था। जिसे हटाने के लिए शुक्रवार के दिन निगम के तोड़ू दस्ते ने अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्र से समस्त अतिक्रमण को हटाया।

शहर के सभी मुख्य मार्गों में अतिक्रमण की वजह से यातायात व्यवस्था काफी प्रभावित रहती है। जिसमे निगम के सामने संजय कांप्लेक्स क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित है। जहां छोटे छोटे व्यापारियों ने नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर रखा है। जिस वजह से आए दिन यहां पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है।

wp 1688136622471
तोड़फोड़ की कार्रवाई

निगम प्रशासन अब ऐसे सभी व्यापारियों पर कार्यवाही कर रही है, जो सड़क पर अवैध कब्जा किए हुए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार के दिन निगम का तोड़ू दस्ता संजय कांप्लेक्स के पास पुराना शनी मंदिर के पास जिन व्यापारियों ने अवैध कब्जा किया हुआ था उनके प्रतिष्ठानों को तोड़कर उसे यातायात पर बाधा उत्पन्न करने वाले ठेलो को हटाया गया।

नोटिस के बावजूद नहीं हटाया गया अतिक्रमण

wp 1688136614419
तोड़फोड़ की कार्यवाही

इस बारे में निगम प्रशासन का कहना है कि निगम प्रशासन द्वारा कई बार इन फुटकर व्यापारियों को नोटिस जारी किया जा चुका है कि स्थान पर दुकान संचालन ना करें फिर भी अवैध तरीके से दुकान संचालन के ऊपर निगम द्वारा कारवाई देखी गई।

Back to top button

you're currently offline