Raigarh News

गिरीश देवांगन अध्यक्ष-खनिज विकास निगम आज रायगढ में.. जय भारत सत्याग्रह के अंतर्गत रायगढ़ में करेंगे पत्रकार वार्ता

रायगढ़। जय भारत सत्याग्रह अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मामले को लेकर कांग्रेस जय भारत सत्याग्रह का आयोजन कर रही है। जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत 31 मार्च 2023 को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों में पत्रकार वार्ता किया जाना है। जिसके लिये गिरीश देवांगन अध्यक्ष-खनिज विकास निगम,छत्तीसगढ़ को रायगढ़ में पत्रकार वार्ता हेतु अधिकृत किया गया है।

अपने तय कार्यक्रम के अनुसार गिरीश देवांगन दोपहर 1:00 रायपुर से रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। 4 बजे जिला कांग्रेस भवन,रायगढ़ में पत्रकार जनों को विषय के अनुरूप चर्चा करेंगे। पत्रकार वार्ता के पश्चात के वापस रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button

you're currently offline