Raigarh News

रायगढ़ के आईएएस अधिकारी ने तेलंगाना की आईपीएस से की कोर्ट मैरिज! कलेक्टर हुए शामिल, अपर कलेक्टर ने दिया मैरिज सर्टिफिकेट..

रायगढ़। सोमवार को जिले के एक आईएएस अधिकारी ने एक आईपीएस अधिकारी से कोर्ट मैरिज की है। इस दौरान जिले के कलेक्टर सीईओ समेत कई अधिकारी इस सादगी पूर्ण तरीके से किये गए इस विवाह में शामिल हुए।

रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ आईएएस अधिकारी युवराज मरमट2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी पी. मोनिका के साथ सादगी पूर्ण तरीके से कोर्ट मैरिज कर परिणय सूत्र में बंधे। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मौके पर नव विवाहित अधिकारी युगल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंदर यादव ने भी नवदम्पत्ति को अपनी शुभकामनाएं दीं। अपर कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने विवाह प्रमाण पत्र सौंपा।

wp 1692702019792
विवाह के बाद की तस्वीर

इस मौके पर अपर कलेक्टर राजीव पांडेय, डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी, एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, नायब तहसीलदार तृप्ति चंद्राकार, स्टेनो टू कलेक्टर सूरज खर्रा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी शुभकामनाएं नव दंपत्ति को दीं।

Back to top button

you're currently offline