नए साल में विभाष सिंह की नज़र रायगढ़ विधानसभा सीट पर.. कलमी के क्रिकेट कार्यक्रम में कहा, ‘मैं चुनाव हार गया था.. मगर अब तो हार के बाद जीतने की लालसा और भी बढ़ गयी है..’ और भी बहुत कुछ..

रायगढ़। रायगढ़ के ग्रामीण अंचलों में इन दिनों क्रिकेट के कई छोटे बड़े टूर्नामेंट सो रहे हैं। रायगढ़ से सटे ग्राम कलमी में भी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। 1 जनवरी को फाइनल मैच और समापन कार्यक्रम था। मुख्य अतिथि के रूप में विभाष सिंह आमंत्रित थे, उनके हाथों पुरस्कार वितरण भी हुआ। इस दौरान उन्होंने अपना वक्तव्य भी दिया.. उससे पहले जोरदार जिंदाबाद के नारे भी लगे। अपने वक्तव्य में विभाष सिंह ने कई बातें कहीं, लेकिन खिलाड़ियों को जीत और हार का मतलब समझाते हुए ऐसी बात बोल दी। जिसे आने वाले चुनावी राजनीतिक महत्वाकांक्षा जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि
“निश्चित रूप से हार के बाद जीत है! मैं तो चुनाव तक हार गया! मगर हार के जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं.. हारने के बाद जीतने की लालसा और भी बढ़ जाती है !”
आपको बता दें कि विभाष सिंह ठाकुर का राजनीतिक कैरियर छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। कांग्रेस के संगठन में कई बड़े पदों से आसींन भी हुए। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की नई पार्टी जनता जोगी कांग्रेस से रायगढ़ विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था। जिसमें वह हार गए थे। चुनाव से पहले अपनी तैयारियों से उन्होंने माहौल तो बना लिया था मगर यह माहौल वोट में बदल नहीं पाया। हालांकि विधानसभा चुनाव के कुछ महीने बाद उन्होंने वापस से कांग्रेस ज्वाइन कर ली। उनके प्रदर्शन की बात की जाए तो हाल ही में कोतवाली के पास जहां जिला भाजपा के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ नारे लगाए गए थे, पुतला दहन किया गया था। उसी जगह पर विभाष के नेतृत्व में भारी तामझाम के साथ मुख्यमंत्री के जिंदाबाद के नारे भी लगाए और प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का पुतला भी फूंका गया था। इस कार्यक्रम ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

विभाष सिंह के फिलहाल के राजनीतिक क्रियाकलापों को देखा जाए तो वह रायगढ़ की गुटबाजी से परे प्रदेश के राजनीति में ज्यादा समय बिता रहे हैं। लेकिन, चुनाव से कुछ महीने पहले साल के पहले दिन इस तरह से उन्होंने बयान से देते हुए अपनी राजनीतिक मंशा जाहिर कर दी है। फिलहाल कांग्रेस के प्रकाश नायक सिटिंग एमएलए हैं। ऐसे में विभाष सिंह के लिए सब कुछ इतना आसान भी नहीं होने वाला। लेकिन राजनीतिक और जंग में आगे क्या होगा.. कुछ भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि दोनों ही जगह कुछ भी संभव है।

कलमी में हुए इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि युवा ब्रिगेड नेता विभाष सिंह ठाकुर, विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी गिरधारी साव, सरपंच उत्तरा, उपसरपंच अजय डनसेना, जोगी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पिंटू सिंह, कार्यक्रम संयोजक किरोड़ीमल नगर के संजय सिंह, संतोष साहनी विशिष्ट अतिथि, क्रांति गुप्ता जनपद सदस्य खिलाड़ियों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।