Raigarh News

जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट में बड़ा हादसा! एक की मौके पर ही मौत..

रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर नाहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट से एक बड़ी हादसे की खबर प्रकाश में आई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा फ्लाई एस लोडिंग के दौरान हुआ।

जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट में बड़ा हादसा! एक की मौके पर ही मौत..
मृतक

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात कामाक्षी ट्रांसपोर्ट की हाइवा प्लांट से निकलने वाले फ्लाई एस के परिवहन के लिए आई थी। लोडिंग पॉइंट पर लोडर से फ्लाई एस गाड़ी में डंप किया जा रहा था। इस दौरान गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी में तिरपाल लगाने के लिए गाड़ी में चढ़ा था। तभी लोडर से उसके ऊपर गर्म फ्लाई एस डाल दी गई। रात भर वह रात भर वह इस गर्म फ्लाई ऐश के नीचे दबा रहा। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी सुबह लोगों को मिली।

मृतक ड्राइवर का नाम सोनू है। जिसकी उम्र 22 वर्ष है। मृतक डभरा के खम्हारडीह का रहने वाला था। भूपदेवपर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जेएसडब्ल्यू मोनेट प्लांट में बड़ा हादसा! एक की मौके पर ही मौत..
मृतक

प्रथम दृष्टि में मामला पूरी तरह से लापरवाही का लग रहा है। रात के अंधेरे में लोडिंग पॉइंट पर इस तरह की बड़ी लापरवाही कंपनी के सुरक्षा मानकों पर स्पष्ट संदेह जता रही है।

Join WhatsApp Group
Back to top button

you're currently offline