रायगढ़ ब्रेकिंग: छेड़छाड़ की पीड़िता को आरोपी ने अगवा कर बुरी तरीके से पीटा! गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी.. जुटमिल थाना क्षेत्र की घटना.. देखें वीडियो

रायगढ़। शहर के जूटमिल थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यहां बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि छेड़छाड़ की पीड़ित एक महिला को सड़क से अगवा कर आरोपी द्वारा अपने घर में ले जाकर बुरी तरीके से पीटा गया है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना आज शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक महिला ने आरोपी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र के संगीतराई का है।
कल भी था पीटा
जानकारी के मुताबिक 33 वर्षीय महिला ने कुछ महीने पहले शिव यादव के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था। जिसे लेकर आरोपी अभी जमानत पर है और अगले महीने इसकी पेशी है। पीड़िता पर लगातार केस दबाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था सूत्रों ने बताया कि उसके साथ कल भी मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत जूट मिल थाने में दर्ज कराई गई थी।
सुबह अगवा कर ले गए घर
आज सुबह जब पीड़िता घर से निकली तो उसे शिव यादव घसीट कर सांगीतराई के अपने मकान में ले गया। जहां उसे बुरी तरीके से पीटा गया। घटना के वक्त सड़क पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया और उसे रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी रोकने वालों के साथ ही मारपीट को उतारू हो गया। किसी तरह डायल 112 को खबर की गई। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। महिला अधिकारी हालत में थी। खबर लिखे जाने तक महिला का इलाज चल रहा है। जूटमिल पुलिस इस मामले के आगे की कार्यवाही कर है।