रायगढ़: चुनाव के एक रात पहले हो गया बड़ा कांड! रायगढ़ कांग्रेस और रायगढ़ पुलिस के बीच धमकी-चमकी! सीएसपी ने कही कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर कार्यवाही की बात..! अध्यक्ष ने भी कहा, क्या उखाड़ लोगे.. वीडियो हो रहा वायरल! जानिए पूरा मामला वीडियो के साथ..

रायगढ़ के वार्ड नंबर 27 में आज उपचुनाव है। वोटिंग जारी है। लेकिन वोटिंग के एक रात पहले जो कुछ हुआ। उसने सनसनी मचा दी है। सोशल मीडिया में कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में कांग्रेस के जिला महामंत्री शाखा यादव और रायगढ़ जिला शहरी अध्यक्ष अनिल शुक्ला और सीएसपी अभिनव उपाध्याय के बीच बातचीत, शिकवा-शिकायत, धमकी-चमकी सबकुछ हो रही है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष व महामंत्री अपने समर्थकों के साथ बैठे हैं और सीएसपी अभिनव उपाध्याय अपने दल बल के साथ।
क्या हुआ था उस रात
रविवार की रात वार्ड नंबर 27 में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। जैसा कि सभी जानते हैं कि चुनाव से एक रात पहले वोटरों को लुभाने के लिए प्रलोभन दिए जाते हैं और इसी प्रलोभन के लिए दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला और महामंत्री शाखा यादव वहां पहुंचे पुलिस को भी सूचना दी गई थी मामला बड़ा था। इसलिए सीएसपी अभिनव उपाध्याय भी वहां पर पहुंचे। कॉन्ग्रेस जिला अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने पुलिस के ढीले ढाले रवैया अपना गुस्सा उतारा। उनका कहना था कि उन्होंने खुद जाकर थाने में आज रात किसी गड़बड़ी की आशंका को लेकर बात की थी और जब ऐसी गड़बड़ी हुई। तब उन्होंने थाना प्रभारी को फोन भी लगाया मगर 1 घंटे तक वे यहां पर नहीं पहुंचे। भले ही बीती रात मौसम काफी ठंडा रहा हो मगर वहां का माहौल काफी गर्म था। जिसे नीचे वीडियो में देख सकते हैं
इसके बाद सीएसपी अभिनव उपाध्याय ने सफाई पेश करते हुए कहा कि “माचिस की डिब्बी कितना छोटा एरिया नहीं है.. 2 पेट्रोलिंग पुलिस यहां पर घूम रही है.. मैं खुद फैमिली के साथ पार्टी में था, उसे छोड़कर यहां आया हूं।” इसके बाद विवाद बढ़ गया। जिला अध्यक्ष ने कहा, “अगर ऐसा है तो फिर भाजपा की गुंडागर्दी क्यों चल रही है..?? मैं भी आधी रात को घर से उठ कर आया हूं! ” इसी बीच कांग्रेस जिला महामंत्री शाखा यादव वहां पहुंचे। उनकी सीएससी अभिनव उपाध्याय के साथ नोकझोंक हुई।
सीएसपी अभिनव उपाध्याय पर जिला महामंत्री शाखा यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा के साथ काम कर रही है। दोनों के बीच जोरदार बहस जारी थी.. तू कौन..? मैं कौन..? सबकुछ चल रहा था ! इसके बाद माहौल ज्यादा बिगड़ता देख शाखा यादव कुछ कांग्रेसी पीछे लेकर गए। इसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला अपनी कुर्सी खिंच कर वापस आए। माहौल काफी गर्म था। पुलिस और कांग्रेस दोनों आमने-सामने की स्थिति में थे! कांग्रेस अध्यक्ष ने फिर से अपनी बात दोहराई कि वह सुबह थाना गए थे और भाजपा वाले आज की रात गंदगी करने वाले हैं। इसका अंदेशा उन्होंने जताया था। इसी बीच एक पुलिसकर्मी ने उनकी बात पर हामी भरी और उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा सूचना दी गई थी।
इसी बीच बातचीत में बहस का रूप ले लिया। सीएसपी अभिनव उपाध्याय के द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए कहा कि सर आपने शराब पी है। मेडिकल टेस्ट करवा लूंगा और कार्यवाही करूँगा। इसके बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुस्से में आ गए और उन्होंने कहा कि क्या उखाड़ लोगे..?? इसके बाद सीएसपी का हाथ पकड़कर बोला कि “चलिए मैं आपके साथ चलता हूं। आप पढ़े-लिखे आदमी हो और सब के बीच इस तरह का आरोप लगा रहे हो। इसके बाद सीएसपी ने कहा कि आपके मुंह से शराब की बदबू आ रही है। मामला ज्यादा बिगड़ता देख मामले को शांत करवाया गया। मगर सोशल मीडिया में यह वीडियो फिलहाल वायरल है और आज चुनाव से ज्यादा वीडियो चर्चा में है।