Raigarh News

रायगढ़: घरघोड़ा में भयानक सड़क हादसा.. एक की मौत! दूसरा घायल.. इलाज जारी

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा ब्लॉक से सड़क दुर्घटना की दुखद खबर प्रकाश में आई हैं। इस सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है तो वही एक की घायल होने की सूचना है।

रायगढ़: घरघोड़ा में भयानक सड़क हादसा.. एक की मौत! दूसरा घायल.. इलाज जारी
हादसे की तस्वीर (घायल युवक)

जानकारी अनुसार घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। 25 अक्टूबर बुधवार की सुबह एचएफ डीलक्स बाइक में दो लोग सवार होकर घरघोड़ा की तरफ जा रह थे। तभी बैहामुड़ा के छाल रोड पंडरीपानी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। लोगो ने 112 को फोन किया।

रायगढ़: घरघोड़ा में भयानक सड़क हादसा.. एक की मौत! दूसरा घायल.. इलाज जारी
मृतक

बाइक में सवार दोनो युवक को 112 की मदद से अस्पताल ले जाया गया। हॉस्पिटल उपचार के लिए लाया हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम मधु राठिया है। वही अन्य एक घायल का उपचार जारी है। दोनो युवक नवापारा टेंडा निवासी के बताये जा रहे है।

Join WhatsApp Group
Back to top button

you're currently offline