Raigarh News

रायगढ़: शहर की सड़कों की मरम्मत का काम शुरू! 15 सडको का होना हैं काम

रायगढ़ नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख 15 सड़कों की मरम्मत का स्टीमेट बनाया गया। जो लगभग तीन करोड़ का है। प्रथम चरण में शहर के व्यस्ततम मार्ग स्टेशन चौक से सत्तीगुड़ी चौक हंडी चौक तक का कार्य किया जायेगा

wp 1675496403180
निर्माण कार्य के लिए लगी मशीनें

रायगढ़। रायगढ़ जिले के निगम क्षेत्र वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। शहर के मुख्य मार्गों के सड़को का पेचवर्क कार्य किया जा रहा है। जिसके प्रथम चरण का शुभारंभ पेचवर्क स्टेशन चौक (बेटी बचाव चौक) से सत्तीगुड़ी चौक से होते हुए हंडी चौक तक के कार्य से शुरू हुआ है म

नगर निगम ई ई नित्यानंद उपाध्याय

नगर निगम के ई ई नित्यानंद उपाध्याय ने बताया कि निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देशानुसार शहर के बड़े-बड़े गड्ढों के लिये पेचवर्क कार्य शुरुआत किया गया हैं। सीसी रोड के लिए कम से कम 7 दिन मार्गों को ब्लॉक करना पड़ता है, इसलिए डामरीकरण करा कर पेच वर्क काम करा रहे हैं। शहर भर की सड़कों का लागत करीब 3 करोड़ का है। आज इस काम की शुरुआत की गई है। जिसमें हंडी चौक से सी मार्ट लागत 9.34 लाख, हंडी चौक से सत्तीगुड़ी चौक लागत 7.20 लाख, सत्तीगुड़ी चौक से बेटी बचाव चौक लागत 15.07 लाख है। ठेकेदार यदि कार्य को समय सीमा के अंदर करते हैं तो सड़कों का कार्य फरवरी-मार्च तक समाप्त हो जाएगा।

Back to top button

you're currently offline