Raigarh News

दुखद हादसा; छठ्ठी निमंत्रण से वापस आ रही सवारियों से भरी पिकअप पलटी! महिला बच्चे समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल!, इलाज जारी

रायगढ़। छठी निमंत्रण से वापस आ रही सवारियों से भरी तेज रफ्तार पिकप वाहन पलट गयी। जिसमें दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं। दरअसल रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ के गेरसा में बीती शाम तकरीबन 8 बजे के आसपास छठी निमंत्रण से वापस आ रही सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार पिकप पलट गई। वहीं हादसे में महिला और बच्चे समेत कुल 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर तत्काल अस्पताल की एंबुलेंस और धरमजयगढ़ थाने की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर आए जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

wp 1671959223640
अस्पताल में घायल मरीज

मिली जानकारी के अनुसार खम्हार के कई ग्रामीण घरघोड़ा के राबो छठी निमंत्रण में गय हुए थे और वापसी के दौरान गेरसा के पास पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे महिलाए सवार थी वहीं दुर्घटना के बाद पिकप चालक वहां से भाग गया तथा मौके पर तत्काल एंबुलेंस पहुंची और तत्काल उन्हे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने अस्पताल लाया गया।

wp 1671959014736
घायलों को अस्पताल ले जाते

इधर दुर्घटना की खबर के बाद अस्पताल में लोगो की भीड़ जमा हो गई वहीं घायलो ने बताया की वो छठी निमंत्रण से वापस आ रहे थे इस दौरान यह दुर्घटना घटी है,फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है,इधर पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाई शुरू कर दी है..

Back to top button

you're currently offline