Raigarh News

बुरे फसे विधायक और संसदीय सचिव यू डी मिंज! ट्रांसफर के लिए आध्यात्मिक आस्था केंद्र सोगडा आश्रम पर उंगली उठाने से हुई तगड़ी फ़ज़ीहत..

जशपुर। जिले के कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज द्वारा एक जल संसाधन विभाग के अधिकारी को हटाने के लिए लिखा गया पत्र उनके लिए मुसीबत बनकर सामने आया है। इसमें उन्होंने जिले के सोगडा ग्राम में स्थित देश भर में ख्याति प्रख्यात सर्वेश्वरी समूह आश्रम को टारगेट बनाया है। जिसे लेकर संस्था के भक्तों और भाजपा दोनों ही काफी आक्रोश में है। आलम यहां तक की है कि अब बात सड़क तक पहुंच गई है और भाजपा, हिंदू संगठन और जनजाति सुरक्षा मंच उनके पुतला दहन की तैयारी कर रहे हैं।

Screenshot 20230821 150256
आश्रम में पूजा अर्चना करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दरअसल अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी द्वारा दशको पहले जशपुर जिले के सोगड़ा में सर्वेश्वरी समूह आश्रम की स्थापना की गई थी। सोगड़ा आश्रम स्थित काली मंदिर देशभर में विख्यात है। जशपुर रायगढ़ और झारखंड में लाखों की तादाद में भक्त यहां आते हैं। अघोर गुरु शिष्य परंपरा पर आधारित इनमें कई हस्तियां भी हैं। जो मार्गदर्शन के लिए यहां पहुंचती है। यह छत्तीसगढ़ का वह आश्रम है। जहां अवधूत भगवान राम जी के पास बाकर चंद्रशेखर सिंह उनके आशीर्वाद से प्रधानमंत्री बने थे। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी दर्शन और आशीर्वाद के लिए हर साल यहां आते हैं। पिछले दिनों में उपमुख्यमंत्री बनते ही टीएस सिंहदेव सोगड़ा आश्रम जाकर बाबा अवधूत राम के शिष्य गुरुपद बाबा संभव राम से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल सहित पीएल पुनिया और सुबे के कई मंत्री और विधायक, अधिकारी, कर्मचारी और आम जनमानस भी यहां दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, व्हीपी सिंह इस आश्रम अनुयायी रहे हैं।

image editor output image 1242853701 1692611555207
आश्रम में पूजा अर्चना करते उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव

जल संसाधन अधिकारी के पोस्टिंग मामले में मंत्री मंत्री चौबे को लिखे गए पत्र में प्रतिष्ठित आश्रम का नाम लिए जाने पर भक्तों एवं हिंदू जन भावनाओं को तो ठेस लगी हुई है। इसके साथ ही भाजपा ने भी अब इसके लिए यू डी मिंज को आड़े हाथों लिया है।

Screenshot 20230821 152705
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को इस मामले में बयान देती सांसद गोमती साय

रायगढ़ सांसद गोमती साय इस बारे में कहा है कि आखिरकार विधायक ने अपना रंग दिखा ही दिया। सोगड़ा आश्रम जशपुर के ही नहीं बल्कि पूरे देश के लाखों हिंदू की आस्था का केंद्र है। इस आश्रम को बदनाम करने के लिए जल संसाधन के जिला स्तर के अधिकारी के ट्रांसफर के लिए विधायक मंत्री को चिट्ठी लिखते हैं। आखिरकार हिंदुओं का चोला पहनकर राजनीति करने वाले विधायक मिंज की मन की बात जुबान से निकल रही है।

Screenshot 20230821 153831
मामले पर बयान देते पूर्व विधायक गणेश राम भगत

पूर्व विधायक गणेश राम भगत ने इस पर कहा है कि मैं उन पर धिक्कार करता हूं। विधायक यूडी मींज हिंदुत्व की बात करके राजनीति करके लोगो को बेवकूफ बनाना और दूसरी तरफ लाखों करोड़ों हिंदुओं को सोगडा के नाम पर चोट पहुंचाना अब बर्दाश्त नहीं होगा।

IMG 20230821 150357
गुरुपद बाबा संभव राम के साथ आश्रम में पीएल पुनिया और मंत्री शिवकुमार

भारी पड़ सकती है धर्म की राजनीति

फिलहाल संसदीय सचिव के द्वारा एक ट्रांसफर के लिए लिखा गया पत्र उनके साथ-साथ कांग्रेस के लिए भी चुनावी समय में बैठे-बिठाए मुसीबत ले आया है। वैसे देखा जाए तो विधायक यू डी मींज ईसाई है, क्षेत्र में मिशनरी से उनका लगाव और काफी दबदबा है। मगर वोट के लिए हिंदुत्व की बात करते भी नजर आते हैं। भाजपा के पूर्व कद्दावर नेता दिलीप सिंह जूदेव इसी क्षेत्र के है और उन्होंने धर्मांतरण के बदले घर वापसी के कई कार्यक्रम यहां किए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में जशपुर जिले में एंटी गवर्नमेंट लहर के कारण पहली बार कांग्रेस को इतनी बड़ी सफलता मिली थी। लेकिन विधायक ने जिस प्रकार से आस्था के केंद्र को बदनाम करने की कोशिश की है। उससे लोगो की आस्था पर आघात हुआ है, इससे इनकार नहीं किया जा सकता। विधायक के धर्म की राजनीति उन पर भारी न पड़ जाए और आगामी विधानसभा चुनाव में जशपुर जिले में कांग्रेस अपनी वही पुरानी स्थिति में वापस ना आ जाए।

Back to top button

you're currently offline