Raipur News

आदमखोर तेंदुआ से लोग आतंकित..एक महिला की मृत्यु एवं घायल बच्चे का इलाज जारी, पढ़ें पूरी खबर!

रायपुर : मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर  विकासखंड के कुवारपुर वन परिक्षेत्र में बीते कुछ दिनों से एक आदमखोर तेंदुआ से लोग आतंकित है। इस आमदखोर तेंदुआ द्वारा अब तक दो लोगों पर को पर हमला किया गया है, जिसमें एक महिला की मृत्यु हो गई है। तेंदुए के हमले से घायल बच्चे का इलाज जारी है।

wp 1672376576928
लोगों के बीच आदमखोर तेंदुए का दहशत

कलेक्टर ध्रुव घायल बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी लेने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भरतपुर पहुंचे। घायल बच्चे के माता-पिता से मिलकर कलेक्टर ने उन्हें ढांढस बंधाया और उसके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। कलेक्टर ने चिकित्सकों से घायल बच्चे का बेहतर इलाज करने को कहा।  

कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने आज कुवारपुर वन परिक्षेत्र का दौरा कर लोगों से भेंट-मुलाकात की और उन्हें तेंदुआ के हमले से बचने के लिए सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि आदमखोर तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

wp 1672376592058
सावधानी एवं सतर्कता की समझाइश देते अधिकारी

उम्मीद है कि जल्द ही यह आदमखोर तेंदुआ पकड़ में आ जाएगा। उन्होंने लोगों से जंगल-झाड़ी, सुनसान इलाकों से आते-जाते समय बेहद सावधानी बरतने और अपने साथ सुरक्षा की दृष्टि से लाठी-डंडा रखने की समझाईश दी। 

कुवारपुर वन परिक्षेत्र इलाके से वापस लौटते समय कलेक्टर श्री ध्रुव ने खामरोद  ग्राम के पास एक चरवाहे को नाले के किनारे झाड़ियों के समीप के बीच बैठकर अपनी मवेशी चराते देख उसके पास गए और उसे आदमखोर तेंदुए से सतर्क रहने की समझाइश दी।

Back to top button

you're currently offline