Raipur News

हमारी सरकार का उद्देश्य आम आदमी के आय में वृद्धि करना है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेमेतरा विधानसभा, ग्राम-कठिया (रांका) में जनता से भेंट-मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य आम आदमी के आय में वृद्धि करना है। गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से आम लोगों को लाभ हो रहा है।

हमारी सरकार का उद्देश्य आम आदमी के आय में वृद्धि करना है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट-मुलाकात

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को धान का मूल्य सबसे ज्यादा दे रही है। वादा 25 सौ का था लेकिन हम किसानों को 2640 और 2660 रुपए प्रति क्विंटल दे रहे हैं।हमने किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी को आसान बनाया। ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की। सभी वर्गों के हित में कार्यों को ध्यान दिया जा रहा है।

Join WhatsApp Group
Back to top button

you're currently offline