Durg News: उतई थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमरडीह निवासी दो बहनों के द्वारा मरोदा ब्रिज से छलांग लगाने का मामला सामने आया है। ब्रिज की ऊँचाई से गिरने पर एक बड़ी बहन की मौत हो गई है तो वहीं छोटी बहन गंभीर रूप से घायल है। घटना कल शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों लड़कियों की पहचान कर ली है। घटना में जान गंवाने वाली बड़ी बहन का नाम प्रियंका बांधे (20) बताया गया है। घायल बालिका 16 साल की है। बताया जा रहा है कि दोनों चचेरी बहनें थी।
पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ की जा रही है। छोटी बहन गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती है । जिस वजह से अभी बयान नहीं हो पाया है, लेकिन यह पता चला है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।