रायगढ़ 10 सितंबर। आज रायगढ़ जिले में कोरोना का कहर फिर से टूटा है। ताजा जानकारी के अनुसार आज रायगढ़ जिले में 72 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। खरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आज 25 कोरोना मरीज मिलें हैं। रायगढ़ शहर के कई मोहल्लों में भी आज कोरोना ने दहशत मचा रखा है। जिला प्रशासन के अनेक प्रयासों के बावजूद कोरोना की गति पर लगाम लगाना मुश्किल हो रहा है। बढ़ते हुए कोरोना मरीजों के कारण स्वास्थ विभाग की हालत पतली हो चुकी है। अस्पतालों में बिस्तरों की कमी हो रही है जिला कलेक्टर लगातार निजी अस्पतालों से बात कर रहे हैं बिस्तर ओं की संख्या बढ़ाने के लिए काफी हद तक वह सफल भी रहे हैं। लेकिन कोरोना की रफ्तार के सामने ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिले में जितनी कोरोना मरीजों के बेड संख्या है उसे कहीं और अधिक बिस्तरों की जरूरत पड़ेगी। आज रायगढ़ जिले में खबर लिखे जाने तक बात पर कोरोना मरीजों की पहचान हो चुकी है।
देखें पूरी सूची :
- बरगढ़ खोल अंतर्गत ग्राम टांडापारा में 11पॉजिटिव मरीज मिलने से पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।
- CHC चपले में 01
- खरसिया के अन्य क्षेत्रों में 11 मरीजों की पुष्टि हुई है।
- पाकरी पारा में 01
- सोनाजोरी में 01
- ढोरो बीजा पटेलपारा में 02
- ढोरोबीजा सड़कपारा में 01
- न्यू जगतपुर रायगढ़ में 02
- रायगढ़ में 02
- 6वीं बटालियन उर्दना रायगढ़ से 16
- मिलू पारा हिंडालको से 01
- SECL धौराभाठा से 01
- SECL कॉलोनी धौराभाठा से 01
- कोतरा रोड रायगढ 01
- PMT व्यास हॉस्टल नं. 4 रायगढ़ से 04
- पैलेस रोड रायगढ़ 01
- बैंक कॉलोनी रायगढ़ 02
- गुरु घासीदास नगर कबीर चौक रायगढ़ से 06
- बनसिया रायगढ़ 01
- बजरंग पारा रायगढ़ 01
- वृंदावन कॉलोनी रायगढ़ से 01
- बड़े रामपुर रायगढ़ 01
- प्राइमरी कांटेक्ट 01
- रायगढ़ चौक खरसिया से 01

