राशिफल 22 जून: मेष, मिथुन, कन्या राशि वालो को रखना होगा खास ध्यान, जानिए आज का राशिफल…

सुबह-सुबह यदि हम आपने राशि का राशिफल जान ले तो हमारे द्वारा किए कार्यों में हम अवश्य सफल हो सकते हैं। इसलिए आज हम ज्योतिष आचार्य नरेंद्र उपाध्याय द्वारा बताए गए राशिफल की जानकारी आपके लिए इस लेख में संलग्न कर रहे हैं ताकि आप इनके ज्योतिष विज्ञान का उपयोग अपने दिनचर्या में कर के अपने दिन को सुखद और लाभ से भरा हुआ बना सकें। तो चलिए जानते हैं 22 जून 2022 का राशिफल कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए।
मेष-चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्याकुल रहेगा। खर्च की स्थिति मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और संतान अच्छी है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से थोड़ा सा मध्यम समय कहा जाएगा। बजरंग बाण का पाठ करते रहें। कर्ज की स्थिति से उबरेंगे।
वृषभ-आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है आज इस राशि के जातकों के आर्थिक मामले सुलझने वाले हैं। आज किसी प्रकार की शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। संतान, प्रेम, व्यापार सभी क्षेत्रों में आज का दिन बहुत अच्छा दिख रहा है।
मिथुन-आज का दिन इस राशि वालों के लिए थोड़ा आलस भरा रह सकता है स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। ऊर्जा का स्तर कम रहेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी है। शासन सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा। प्रेम में थोड़ी दूरी रहेगी लेकिन प्रेम बना रहेगा। एक अच्छी स्थिति है, किसी तरह की कोई परेशानी वाली बात नहीं है। लाल वस्तु का दान करते रहें।
कर्क-कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा दिखाई दे रहा है आज आपका भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। सम्मान बढ़ेगा आपका। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छी स्थिति में चल रहा है। शुभता दिखाई दे रही है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह-सिंह राशि वालों को आज थोड़ा संभल के रहना चाहिए आज आपको कहीं चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्थिति थोड़ी मध्यम कही जाएगी। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक है। पीली वस्तु पास रखें। भगवान विष्णु की शरण में बने रहें।
कन्या-कन्या राशि वाले यदि बहुत समय से शादी के लिए रिश्ते देख रहे हैं तो आज उनकी शादी तय हो सकती है। चली आ रही परेशानी दूर होगी। एन्ज्वॉय करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। पति-पत्नी के बीच कोई परेशानी है तो दूर हो जाएगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सब कुछ अद्भुत दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
तुला-आज का दिन तुला राशि वालों के लिए साहस भरा और सफलता प्राप्त करने वाला दिन साबित होने वाला है आज आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। या यूं कहें कि शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम है। प्रेम, व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन लिखने-पढ़ने वालों के लिए अच्छा समय है। आप भी लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-व्यापार बहुत अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम जुड़ रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
धनु-धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा और सुखद होने वाला है आज आपके भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। घर में कुछ उत्सव सा माहौल रहेगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान अद्भुत काम कर रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर-आज के दिन मकर राशि के जातकों को व्यापार के लिए नए अवसर की प्राप्ति होगी। आज आपको सब लोगों का साथ मिलेगा। कदम-कदम पर सहायता मिलती रहेगी। व्यापारिक स्थिति बड़ी सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है। बहुत अच्छी स्थिति है। पीली वस्तु का दान करें।
कुंभ-इस राशि के जातकों के लिए आज के दिन कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। आय में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन अभी निवेश न करें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-आपका कद बढ़ रहा है। सामाजिक, आर्थिक हर दृष्टि से उन्नति कर रहे हैं। प्रेम और संतान का साथ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा। पीली वस्तु पास रखें। बजरंग बाण का पाठ करें।