तमनार में 19 मई को ‘महा-जनसुनवाई’: SECL की पेलमा खदान का भारी विरोध, पर्दे के पीछे अडाणी ग्रुप और एक बार फिर उजड़ेंगे कई गांव और जंगल

रायगढ़ के तमनार में 19 मई को SECL की पेलमा ओपनकास्ट खदान को लेकर महा-जनसुनवाई होने जा रही है। पर्दे के पीछे अडाणी ग्रुप द्वारा संचालित इस प्रोजेक्ट में 362 हेक्टेयर जंगल कटने और 9 गांवों के पूर्ण विस्थापन के खतरे को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और आदिवासियों में भारी आक्रोश है।