छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अमित शाह के खिलाफ एफआईआर!

हैदराबाद पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार के माधवी लता और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है

इन नेताओं पर चुनाव प्रचार में नाबालिगों को शामिल करने का आरोप है.

इस खबर को जनसत्ता अखबार ने पहले पन्ने पर छापा है. अखबार के मुताबिक तेलंगाना प्रदेश कमेटी के उपाध्यक्ष निरंजन रेड्डी ने तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक शिकायत दी थी.

शिकायत में आरोप लगाया था कि एक मई को लाल दरवाजा से सुधा टाकीज तक बीजेपी की निकाली गई रैली में कुछ नाबालिग बच्चे शाह के साथ मंच पर मौजूद थे.

एफआईआर के मुताबिक निरंजन रेड्डी ने आरोप लगाया है कि एक बच्चे को बीजेपी के चुनाव चिन्ह के साथ देखा गया जो निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है.

अखबार के मुताबिक सीईओ ने शिकायत को शहर पुलिस को भेजा, जिसके बाद गुरुवार को मोगलपुरा पुलिस थाने ने अमित शाह के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की.

इस मामले के अभियुक्तों में टी यमन सिंह और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जी किशन रेड्डी और विधायक टी राजा सिंह शामिल हैं.

ख़बर शेयर करें: