छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लाल किले के पास धमाका: 8 लोग मरे, कई घायल, दिल्ली सुरक्षा व्यवस्था दहली

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से आज शाम एक सनसनीखेज ख़बर निकलकर आ रही है। दिल्ली के लाल किले के पास आज 9 नवंबर 2025 को शाम लगभग 6:5 5 बजे एक जोरदार कार धमाका हुआ। विस्फोट से इलाके में अफरातफरी मच गई और कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड तथा राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां घटना की गंभीरता को लेकर जांच में लगी हैं।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास रखी एक कार में अचानक विस्फोट हुआ। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और धमाके की चपेट में आसपास कई वाहनों को आग लग गई। कार के साथ ही तीन से चार अन्य वाहन भी जल गए और स्थानीय दुकानों को भी नुकसान पहुंचा। इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया और सुरक्षाबलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर नियंत्रण स्थापित किया।

हादसे के बाद दिल्ली पुलिस, एनएसजी और फायर ब्रिगेड मौके पर बड़ी संख्या में तैनात हो गई। घायलों को नजदीकी LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में धमाके के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की संभावना पर विशेष जांच चल रही है। दिल्ली सरकार ने शहर में हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा बढ़ा दी है।

ख़बर शेयर करें: