रायगढ़ शहर के कोतरा रोड क्षेत्र में भीषण आग लगी है। यह आग गजानन पुरम कॉलोनी के पीछे विद्युत विभाग के सब स्टेशन वेयरहाउस में लगी है।

मौके पर दमकल की टीम पहुंच गई है। आग पर काबू करने का प्रयास जारी है।
आग इतनी भयानक है कि इसका धुआ पूरे शहर पर एक बादल की तरह छा गया है। 5 किलोमीटर दूर तक आकाश में धुएं अम्बार बना हुआ है।

विद्युत विभाग के इस मैदान से सटी कॉलोनी में कई मकान है। फिलहाल इस आगजनी की घटना ने पूरे शहर में सनसनी मचा रखी है।
जानकारी के मुताबिक यहां करीब सैकड़ो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं जिन्हें हाल ही में लाकर रखा गया है। अभी तक कोई जानमाल के नुकसान की खबर प्रकाश में नहीं आई है।
आग किन कारणों से लगी है, अभी तक तो पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी इसी तरह इसी क्षेत्र में आग जाने की घटना हुई थी।
मौके पर पुलिस अधीक्षक पहुंच चुके हैं सामने जो घर है. उसे खाली करवाया जा रहा है।



