छोड़कर सामग्री पर जाएँ

मुख्यमंत्री खाते हैं 180 रुपये किलो वाला स्पेशल चावल! : लैलूंगा में 10 एकड़ में 5 किसान करते है सामूहिक खेती

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड का एक छोटा सा गांव ‘पाकरगांव’ इन दिनों अपनी एक खास फसल को लेकर सुर्खियों में है। यहां के खेतों में उगे पारंपरिक ‘जवांफूल’ चावल की महक अब सीधे प्रदेश के मुखिया यानी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निवास तक पहुंच रही है। 175 से 180 रुपये प्रति किलो की दर से बिकने वाले इस प्रीमियम सुगंधित चावल की खेती यहां के किसान सामूहिक रूप से कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए कृषि समृद्धि की एक नई तस्वीर पेश कर रहा है।

पाकरगांव में कृषक निर्भय राम नायक, सेवक राम नायक, बूंद राम नायक, प्रदीप नायक और गणेश राम नायक ने मिलकर खेती का एक शानदार मॉडल तैयार किया है। ये सभी किसान करीब 10 एकड़ जमीन पर सामूहिक रूप से पारंपरिक और सुगंधित ‘जवांफूल’ धान की खेती कर रहे हैं। वर्षों से इस प्रजाति को सहेज रहे इन किसानों का अनुभव है कि सामान्य धान की तुलना में यह पारंपरिक सुगंधित प्रजाति आर्थिक रूप से कहीं अधिक मुनाफा देती है। अपनी खास महक, बेहतरीन गुणवत्ता और लाजवाब स्वाद के कारण बाजार में इसकी डिमांड लगातार तेजी से बढ़ रही है।

किसान निर्भय राम नायक, सेवक राम नायक, बूंद राम नायक, प्रदीप नायक और गणेश राम नायक

​इस स्पेशल चावल की मांग सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है। पाकरगांव की मिट्टी में तैयार जवांफूल चावल रायगढ़ से निकलकर राजधानी रायपुर और देश की राजधानी दिल्ली तक के बाजारों में अपनी जगह बना चुका है। किसानों के लिए सबसे बड़े गर्व का विषय यह है कि उनके खेतों में पूरी शुद्धता के साथ तैयार यह चावल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निवास पर भी भेजा जाता है। अपनी प्रीमियम क्वालिटी के चलते बाजार में उपभोक्ता सीधे किसानों से 175 से 180 रुपये प्रति किलो की दर से इसे हाथों-हाथ खरीद रहे हैं। कम लागत और बेहतर गुणवत्ता ने किसानों के भरोसे को और भी मजबूत कर दिया है।

​जवांफूल की खेती सामान्य धान से थोड़ी अलग होती है, जिसमें विशेष देखभाल और प्रबंधन की जरूरत पड़ती है। किसानों के मुताबिक, शुद्ध बीज के चयन से लेकर समय पर कृषि कार्य करना बेहद अहम है। इस धान से प्रति एकड़ लगभग 12 से 15 क्विंटल का उत्पादन मिलता है और मिलिंग के बाद करीब 60 प्रतिशत तक शुद्ध चावल प्राप्त होता है। लैलूंगा क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी इस सुगंधित धान के लिए पूरी तरह अनुकूल है।

​फसल की गुणवत्ता को उत्कृष्ट बनाए रखने के लिए किसान रासायनिक खादों पर निर्भर रहने के बजाय प्राकृतिक तरीकों पर ज्यादा जोर दे रहे हैं। इस खरीफ सीजन में धान रोपने से पहले किसानों ने खेतों में ‘ढैंचा’ (हरी खाद) का उपयोग कर भूमि की उर्वरता बढ़ाने का काम किया है। ढैंचा को खेत की मिट्टी में मिलाने से जैविक तत्वों की वृद्धि होती है और फसल को प्राकृतिक पोषण मिलता है। कृषि विभाग और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा ढैंचा का बीज उपलब्ध कराकर किसानों को उन्नत तकनीक और स्थानीय फसलों के संरक्षण के लिए लगातार मार्गदर्शन दिया जा रहा है। पाकरगांव के इन किसानों की यह पहल प्राकृतिक खेती और गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन का एक बेहतरीन उदाहरण बन गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बस्तर दशहरा में भीतर रैनी रस्म से पहले हादसा: विजय रथ की चपेट में आने से एक की मौत, एक गंभीर

गोलबाजार परिक्रमा से पहले आठ चक्कों वाले विजय रथ के नीचे आए दो लोग, एक की जान गई और दूसरे का पैर कटा; रथ संचालन रोका गया
अक्टूबर 22, 2026

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा: सलमान खान थे शूटरों का असली निशाना

बांद्रा में कड़ी सुरक्षा के चलते शूटरों ने बदला था प्लान, कोटा से पकड़े गए तीन आरोपियों से पूछताछ में खुली साजिश
अक्टूबर 21, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: शूटरों की बाइक बरामद, पुलिस ने खारिज किए नाबालिग आरोपी के दावे

मुंबई पुलिस ने पल्सर बाइक की खरीद-बिक्री की कड़ियां खंगालीं, डीसीपी ने तीनों आरोपियों के बालिग होने की पुष्टि की
अक्टूबर 20, 2026

दलेर मेहंदी का कॉन्सर्ट बीच में रुका: मंत्री बोले, ‘इतनी शराब पी रखी है.. आपसे बोला तो जा नहीं रहा है, गाना क्या गाएंगे..?’

कैबिनेट मंत्री ने नवरात्र और धार्मिक आयोजन की मर्यादा का हवाला देकर रुकवाई प्रस्तुति, गायक ने दर्शकों से मांगी माफी
अक्टूबर 20, 2026

रायगढ़ में विकास कार्यों का निरीक्षण: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने तय समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश

कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम, ऑक्सीजोन और तालाबों के सौंदर्यीकरण का जायजा लिया; कार्यों में तेजी लाने पर जोर
अक्टूबर 19, 2026

रायगढ़ में नवरात्रि और दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: शहर को 5 सेक्टर में बाटा, अतिरिक्त बल भी तैनात

दो एडिशनल एसपी और छह डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस, होमगार्ड और 6वीं बटालियन के जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
अक्टूबर 19, 2026

भारी मुनाफे का झांसा देकर 11.60 लाख रुपये की ठगी: रायगढ़ साइबर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

यूनिटी मेटा टोकन और बीड क्वाइन में निवेश के नाम पर ओडिशा निवासी युवक से की थी धोखाधड़ी, बैंक खातों की जांच के बाद हुई गिरफ्तारी।
अक्टूबर 19, 2026