रायगढ़। शहर के प्रतिबंधित पचधारी एनीकट डैम में चाकूबाजी की घटना हुई है। जिसमे एक युवक के सर पर चोट आयी है। कोतवाली पुलिस मामले की जाँच कर रही है। इस मामले में घायल युवक का कहना है वह उन हमलावर युवको नहीं पहचानता है।
अमलीभौना के कुछ युवक पचधारी एनीकट डैम में स्नान करने गए थे, जहां नहाने आये दूसरे पक्ष के करीब दर्जन भर युवकों से विवाद हो गया। इस दौरान, दूसरे पक्ष के युवकों ने अमलीभौना निवासी आकाश यादव (28 ) पर चाकू से सर पर हमला किया और उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक ने किसी प्रकार वहां से निकलकर अपने परिजनों को सूचित किया। पीड़ित के परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसने कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

आकाश ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कुछ युवक आए, जिनसे वह अपरिचित था, लेकिन वे उसके भाई को मारे जाने के बहाने बेफिजूल मारपीट करने लगे और चाकू से उसके सिर में वार करके घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के व्यक्तियों की पहचान अभी नहीं हो पायी है। फिलहाल मामले में अपराध कायम पुलिस आगे की जांच कर रही है।

आपको बता दे कि यहाँ से पुरे शहर को पानी सप्लाई की जाती है। प्रतिबंधित एरिया घोषित होने के बाद भी गर्मियों के समय लोग यहाँ नहाने बड़ी संख्या में आते है। जिनमे ज्यादातर युवा वर्ग से होते है। मारपीट, चोरी जैसी अप्रिय घटना यहाँ गर्मियों के समय अक्सर देखने को मिलती है।



