रायगढ़। रायगढ़ में कोतरा रोड विद्युत विभाग के वेयरहाउस में लगी आग पर तीन घंटो की मश्कत के बाद लगभग काबू पा लिया गया है। आग के कारण गजानंदपुरम कॉलोनी के मकानों को खाली कराया गया। दमकल विभाग ने दीवारें तोड़कर आग बुझाने का रास्ता बनाया। विभिन्न उद्योगों और पड़ोसी जिलों से फायरफाइटर्स मदद के लिए आए। नुकसान का आकलन आग बुझाने के बाद होगा; अभी तक जनहानि हानि नहीं पहुंची।
वही गजानंदपुरम कॉलोनी में एक मकान की ऊपरी मंजिल में आग फ़ैल गयी। समय रहते प्रशासन की मदत से मकान की आग पर काबू पा लिया गया मगर खिड़की दरवाजे और कमरे रखा सारा सामान आग की चपेट में आ गए।
वेयरहाउस की दीवार से लगे गजानंदपुरम कॉलोनी के मकानों को एहतियाती रूप से खाली कराया गया, दो एम्बुलेंस भी गई हैं तैनात
वेयरहाउस के चारों ओर दीवारों को तोड़ कर फायरब्रिगेड के लिए रास्ता बनाया गया

नगर सेना और निगर निगम के फायर ब्रिगेड के साथ रायगढ़ के जिंदल, एनटीपीसी सहित अन्य उद्योगों से भी फायर ब्रिगेड और फायर फाइटर्स की टीम आग पर काबू पाने जुटी हुई हैं.

दूसरे जिलों से भी दमकल की गाड़ियां और फायर फाइटर्स बुलवाए गए
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल व एसपी श्री दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में चल रहा राहत एवं बचाव कार्य
आग बुझाना सबसे पहली प्राथमिकता, आग लगने के कारणों और नुकसान का आंकलन आग बुझाने के बाद किया जाएगा- कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

इलेक्ट्रिकल फायर होने की वजह से आग बुझाने में समय लग रहा, आग पर काबू पाने फोम जनरेटर्स भी बुलवाया गया

अभी तक किसी व्यक्ति को कोई नुकसान या हानि नहीं हुई

जिला सेनानी श्री बी कुजूर ने बताया कि लगभग आग पर काबू पा लिया गया है। इलेक्ट्रिक केबल को हटाकर उसमें लगी आग को भी नियंत्रित किया जा रहा है। दमकल की गाड़ियां लगातार पानी की बौछार कर रही हैं। फोम से भी केबल में लगी आग बुझाई जा रही है।





