रायगढ़। बीते मंगलवार को रायगढ़ चक्रधरनगर क्षेत्र के विनोबानगर झकझोर कर देने वाली घटना प्रकाश में आयी। जहां 19 वर्षीय बिंदिया और 15 वर्षीय अंजलि जाटवर ने घरेलू विवाद के बाद पंचधारी एनीकट में कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों बहनों के पिता का निधन हो चुका है और उनकी मां घरेलू कामकाज करती हैं। घटना की रात बिंदिया का अपने सौतेले भाई विनोद से झगड़ा हुआ, जिसके बाद वह अपनी छोटी बहन के साथ घर से निकल गई। जब तक परिवारवाले उन्हें खोजते, तब तक दोनों बहनें एनीकट में कूद चुकी थीं। पुलिस ने शवों की पहचान की और औपचारिकताओं के बाद पार्थिव शरीर परिवार को सौंप दिए।
खबर विस्तार से
बिंदिया और अंजलि जाटवर के पिता संतोष का निधन हो चुका है, जबकि उनकी मां घरेलू काम करती हैं। मंगलवार सुबह पंचधारी एनीकट के पास दोनों बहनों की लाश मिली, जो रात भर पानी में डूबने के कारण अकड़ गई थी। पुलिस ने जांच की और आसपास के लोगों से जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की, लेकिन रात की घटना के कारण किसी को इस बारे कुछ पता नहीं था।

पुलिस ने शवों की पहचान के लिए शहर के थानों में गुमशुदगी की जानकारी जुटाई। इसके बाद पता चला कि मृतक चक्रधरनगर के विनोबा नगर मोहल्ले की हैं। मृतका के सौतेले भाई और सौतेली मां तेजी से घटनास्थल पर पहुंचे और शवों की पहचान 19 वर्षीया बिंदिया और 15 वर्षीया अंजलि जाटवर के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार, विनोबा नगर के निवासी संतोष जाटवर की दो शादियां थीं; पहली पत्नी से एक बेटा विनोद और दूसरी पत्नी से दो बेटियां, बिंदिया और अंजलि थीं।

सोमवार की रात बिंदिया और उसके सौतेले भाई विनोद के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में बिंदिया अपनी छोटी बहन अंजलि के साथ घर से निकल गई। भाई विनोद ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बिंदिया नहीं रुकी। उन्हें जाते देख बिंदिया का मामा भी पीछे-पीछे जाने लगा। बिंदिया ने मामा से मां को बुलाने के लिए कहा, लेकिन जब तक मामा और उसकी सौतेली मां पहुंचे, तब तक बिंदिया और अंजलि जा चुकी थीं।
युवतियों की मां और मामा ने उन्हें खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह बिंदिया और अंजलि की लाश पंचधारी एनीकट में मिली। पुलिस मामले की गहरी खोजबीन में लगी है। पुलिस को एक CCTV फुटेज मिला जिसमे दोनों बहने जाते हुए दिख रही है। संभावना है कि बिंदिया बचाने के लिए अंजलि ने एनीकट में कूदने का फैसला किया होगा या फिर दोनों ने आत्महत्या की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उनकी लाशें परिवार को सौंप दी हैं।



