छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: खेत में मिली युवक की अर्धनग्न लाश! घर वालों ने बोला लड़की ने मरवाया..

रायगढ़। दो दिन से लापता युवक की लाश आज अर्धनग्न अवस्था में खेत में मिली थी। मामला जुटमिल थाना क्षेत्र का है। आज परिजनों ने उसकी मौत को हत्या बताते हुए मामले की जांच करने की बात कही। परिजनों के साथ गांव के सरपंच कोटवार सहित कुछ ग्रामीण भी जूटमिल थाना पहुंचे थे। उन्होंने इस युवक की हत्या का आरोप उसकी पूर्व प्रेमिका और उसके परिजनों पर लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जूटमिल थानांतर्गत जब डूमरपाली के धान के खेत में एक युवक की संदिग्ध हालत मे लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। युवक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था। कोटवार ने इसकी सूचना थाने में दी। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मृतक की पहचान ग्राम आमापाली में रहने वाले संतोष प्रजापति आत्मज कामता प्रसाद (23 वर्ष) के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह 29 सितंबर से से बिना बताए घर से चला गया था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी जुटमिल थाना में लिखाई गई थी।

खेत में मिली लाश

आज मृतक की मां ने सरपंच कोटवार के सहित ग्रामीणों के साथ आकर जुटमिल थाने जाकर पुलिस को इस मामले में हत्या का शक जताते हुए गांव के ही एक लड़की एवं उसके परिजनों पर आरोप लगाया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि मृतक का गांव की उस लड़की के साथ सालों से संबंध था। मृतक पीड़ित लड़की को परिवार वालों से छुपकर उसकी डिमांड पूरी करने के लिए पैसे भी दिया करता था इसी बीच परिवार वालों ने लड़के की शादी अपने समाज में दूसरे लड़की से तय कर दी इसके बाद से लड़की और उसके परेशान मृतक और उसके परिवार को फिर की धमकी देकर ₹300000 के मांग करने लगे परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की के परिवारों में उनसे घर में घुसकर कई बार मारपीट भी की है।

खेत में मिली अर्धनग्न अवस्था में लाश

लड़की की धमकियों से परेशान होकर मृतक एवं उसके परिजनों द्वारा जुटमिल थाने में इसके लिखित शिकायत दी गई थी। जिस पर पुलिस की मध्यस्थता में दोनों पक्षों में थाने में समझौता हुआ था। मृतक परिजनों का आरोप है कि इस समझौते को रद्द कर मृतक को बार-बार परेशान किया जा रहा था। अपनी लिखित शिकायत में उन्होंने लड़की और उसके परिजनों पर हत्या की आशंका जताई गई हैं। इसके साथ ही मृतक के कॉल डिटेल और लड़की के बैंक अकाउंट डिटेल निकाल कर जांच करने की भी मांग की है।फिलहाल पुलिस ने की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा की यह हत्या थी या नही।

ख़बर शेयर करें: