रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा अपने दिल्ली दौरे से वापस राजधानी रायपुर आ गए हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में चर्चा की है। वापसी के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि बहुत जल्द ही छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल गठन हो जाएगा। मंत्रिमंडल में नए और पुराने चेहरे दोनों शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने आज अपने दिल्ली प्रवास के बाद धान खरीदी के सवाल पर कहा कि..
“किसानों को मोदी की गारंटी पर भरोसा रखना चाहिए। मोदी की गारंटी के अनुसार इस सत्र में धान को 3100 रुपए समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 कुंतल की खरीदी की जाएगी।”