रायगढ़। जिले के पड़ोसी जिले सारंगढ़ बिलाईगढ़ से झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला यहां के जिला उपजेल का है। यहां बंदियों के साथ बेहरहमी पूर्वक मारपीट की गई है। पीड़ित बंदियों का इलाज सारंगढ़ सामुदायिक केंद्र में चल रहा है। वहीं इस मामले में बंदियों का कहना है कि उनसे पैसे की डिमांड की जाती है और पैसा ना मिलने पर उनके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह सब कुछ जेल प्रभारी के मातहतो द्वारा उनके संरक्षण में किया जाता है। सारंगढ़ जिला कलेक्टर ने इस मामले में जांच कमेटी बैठा दी है।
रविवार को किये गया इस बर्बरतापूर्वक मारपीट से लगभग आधा दर्जन से अधिक बंदियो को गंभीर चोट लगी है। एक बंदी के सर फट गया तथा उसको तीन टांके लगे है वही एक अन्य बंदी की स्थिति गंभीर देखते हुए उसको सारंगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में भर्ती कराया गया है।
इलाजरत कैदी दिनेश ने मीडिया को बताया कि वह पिछले नए नौ महीना से जेल में है। जेलर द्वारा बाबा के माध्यम से उसे ₹50000 की डिमांड की गई थी। ₹40000 वह दे चुका है ₹10000 देने बाकी हैं। 28 तारीख को उसकी जमानत याचिका लगने वाली थी। इसी बीच रविवार को जेल प्रभारी समेत कुछ प्रहरियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और बचे हुए 10000 की डिमांड की गई। उसके साथ-साथ और कई लोगों को इसी तरह पीटा गया है।
वीडियो: पीड़ित की आपबीती
वही इस मामले में जेल प्रभारी संदीप कश्यप ने मीडिया को बताया कि कलेक्टर द्वारा मामले की जांच बताई गई है रविवार को हम लोग को सूचना मिली कि कुछ कैदियों द्वारा मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। हमारे द्वारा जब सर्चिंग की गई। तब उनके द्वारा हम पर हमला किया गया। बचाव में हमने बल प्रयोग किया है।
इस मामले में सारंगढ़ कलेक्टर द्वारा जांच के आदेश दिए गए हैं। अस्पताल में इलाज करवा रहे बंदियों का बयान तहसीलदार द्वारा लिया गया है और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।



