छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कार में ‘देशी कट्टा’ लेकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार: पहाड़ मंदिर के पास पुलिस ने धर दबोचा

रायगढ़। शहर में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पहाड़ मंदिर के पास घेराबंदी कर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कार से देशी कट्टा बरामद किया है और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​पुलिस ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि कल देर रात मुखबिर से एक अहम सूचना मिली थी। सूचना यह थी कि ओडिशा की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की टोयोटा ग्लैंजा कार (CG-13 AQ-6663) में सवार दो युवक अवैध रूप से देशी कट्टा लेकर रायगढ़ शहर में प्रवेश कर रहे हैं। इस पुख्ता जानकारी के बाद सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा और साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।

​पहाड़ मंदिर के पास हुई घेराबंदी

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहाड़ मंदिर शराब भट्टी के पास मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू की। कुछ ही देर में मुखबिर द्वारा बताई गई टोयोटा ग्लैंजा कार वहां पहुंची, लेकिन पुलिस की चेकिंग देखकर चालक ने कार को कुछ दूरी पर ही रोक दिया। सतर्क पुलिस टीम ने तत्काल कार की घेराबंदी कर उसमें सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

हिरासत मे दोनो आरोपी

कार में छिपाकर रखा था कट्टा

विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो कार के अंदर छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से कट्टा और घटना में प्रयुक्त लगभग 4 लाख रुपये कीमत की टोयोटा ग्लैंजा कार को जब्त कर लिया है। जप्त किए गए कुल माल की अनुमानित कीमत 4 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस मे आरोपियों से कार को भी ज़ब्त किया

पूछताछ में हुआ सप्लायर का खुलासा

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान हरीश यादव (26 वर्ष, निवासी बजरंग रामभाठा, कोतवाली) और प्रहलाद केंवट (24 वर्ष, मूल निवासी अकलतरा, वर्तमान निवासी उच्चभिट्टी, किरोड़ीमल नगर) के रूप में बताई। आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने यह देशी कट्टा रायगढ़ के बंगलापारा (रेलवे स्टेशन के पास) निवासी योगेश चौहान उर्फ सानू उर्फ साहिल से खरीदा था। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान हथियार सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी योगेश मौके से फरार हो गया है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

ज़ब्त देशी कट्टा

​हथियार नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट और धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। रायगढ़ एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जिले में अवैध हथियारों के परिवहन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है। पुलिस अब अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाकर कठोर कार्रवाई करने की तैयारी में है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026

रायगढ़ में 72 हजार वोटरों के नाम कटे: क्या ये सिर्फ लिस्ट की सफाई है या चुनाव हारने-जिताने का नया खेल?

2018 और 2023 के चुनावी मार्जिन का चौंकाने वाला विश्लेषण; लैलूंगा-धरमजयगढ़ में पलटा जा सकता है खेल, खरसिया और रायगढ़ में भी भारी उलटफेर के संकेत।
अक्टूबर 15, 2026