छोड़कर सामग्री पर जाएँ

300 किलो गांजा तस्करी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! भागते समय KIA कार समेत पुलिस ने दबोचा!

रायगढ़। उड़ीसा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही 300 किलोग्राम गांजे की खेप के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी (मास्टरमाइंड) को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर सेल और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त टीम ने फरार आरोपी को लैलूंगा मुख्य मार्ग स्थित कुंजारा के पास घेराबंदी कर पकड़ा है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

हिरासत में आरोपी और उसकी कार

​घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी

पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई को सूचना मिली थी कि इस मामले का मुख्य आरोपी एक KIA कार (CG-10 BE-5998) से रायगढ़ क्षेत्र में घूम रहा है। पुलिस की गतिविधि भांपकर आरोपी ने वाहन तेजी से भगाना शुरू किया। इसके बाद साइबर और लैलूंगा पुलिस ने सरहदी थानों को अलर्ट कर नाकेबंदी की और पीछा करते हुए कुंजारा के पास उसे धर दबोचा।

​आरोपी की पहचान और जब्ती

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम यादव (29 वर्ष), पिता लखनलाल यादव, निवासी विवेकनगर कॉलोनी, थाना चचाई, जिला अनूपपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 10 लाख रुपये कीमत की KIA कार, एक मोबाइल फोन, घड़ी, 3,000 रुपये नकद, गाड़ी की आरसी और तीन एटीएम कार्ड सहित कुल 10.17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

आरोपी शुभम यादव

​क्या था पूरा मामला?

गौरतलब है कि 5 जून 2026 को रायगढ़ पुलिस ने उड़ीसा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही करीब 300 किलोग्राम गांजे की बड़ी खेप पकड़ी थी। उस कार्रवाई में 1.50 करोड़ रुपये का गांजा और दो वाहनों (इनोवा क्रिस्टा एवं मारुति सुजुकी XL-6) समेत कुल 1.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। मौके से तीन तस्करों—निखिल कश्यप, रिंकु कश्यप और धर्मेन्द्र कुमार मौर्य को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में इन आरोपियों ने खुलासा किया था कि इस पूरे तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड शुभम यादव ही है।

​न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

इस खुलासे के बाद से ही पुलिस तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की मदद से शुभम की तलाश कर रही थी। लैलूंगा थाने में अपराध क्रमांक 184/2026 के तहत एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पूछताछ में आरोपी से तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख की ठगी: साइबर पुलिस ने मुख्य आरोपी मिनकेतन को किया गिरफ्तार

ग्रामीण महिलाओं को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर की गई थी धोखाधड़ी, पहले पकड़ी गई महिला आरोपी की निशानदेही पर हुई कार्रवाई
अक्टूबर 15, 2026

रायगढ़ में 72 हजार वोटरों के नाम कटे: क्या ये सिर्फ लिस्ट की सफाई है या चुनाव हारने-जिताने का नया खेल?

2018 और 2023 के चुनावी मार्जिन का चौंकाने वाला विश्लेषण; लैलूंगा-धरमजयगढ़ में पलटा जा सकता है खेल, खरसिया और रायगढ़ में भी भारी उलटफेर के संकेत।
अक्टूबर 15, 2026