छोड़कर सामग्री पर जाएँ

जेलर आज खुद सलाखों के पीछे ! सारंगढ़ जेलर को बंदियों से उगाही और मारपीट मामले में भेजा रायगढ़ जेल!

सारंगढ़। 25 फरवरी को सारंगढ़ उपजेल में बंदियों के साथ पैसे ना देने पर बर्बरता पूर्वक मारपीट और गाली गलौज किया गया था। उन्हें इस हद तक पीटा गया था कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इसका आरोप सारंगढ़ उप जेल के प्रभारी संदीप कश्यप और एवं उनके जेल प्रहरी महेश्वर हिचामी, मनेन्द्र वर्मा ,राजकुमार कुर्रे पर लगा था.

सारंगढ़ कलेक्टर के द्वारा इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जांच कमेटी बताई गई थी. जांच दल ने 25 और 26 फरवरी को अपनी जांच की और पाया कि 25 फरवरी को 6:00 बजे से 10:00 बजे तक जेल परिसर के अंदर जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगे थे, वहां पर सारंगढ़ उप जेल के प्रभारी संदीप कश्यप और एवं उनके जेल प्रहरी महेश्वर हिचामी, मनेन्द्र वर्मा ,राजकुमार कुर्रे द्वारा जेल के बंदियों से पैसे की मांग करने तथा न देने पर अश्लील गाली गलौज के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाई गई है।

वीडियो: पीड़ित बंदी का अस्पताल में मीडिया को दिया बयान

जाँच दल के प्रतिवेदन पर सारंगढ़ थाने में 294,323,384,327,34 के तहत अपराध दिया किया गया. इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर रायगढ़ जेल रिमांड में भेजा गया है.

ख़बर शेयर करें: