छोड़कर सामग्री पर जाएँ

10 मार्च को 70 लाख महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त!

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त अब 10 मार्च को महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी शेयर की है।

इससे पहले 8 मार्च और बाद में 7 मार्च की तारीख तय हुई थी, लेकिन प्रधानमंत्री का समय नहीं मिलने से कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा था। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को फायदा मिलेगा। महिलाओं का खाते में पहली किस्त के तौर पर एक हजार रुपए डाले जाएंगे।

ख़बर शेयर करें: