छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस को कहा BYE -BYE! कहा: मुक्त हो रहा हूँ..

जांजगीर-चांपा। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। अकलतरा से पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी में शामिल हो गए हैं।कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर समेत कई नेताओं ने भी साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किसान महाकुंभ कार्यक्रम के दौरान बीजेपी की सदस्यता ली।  

उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा भेजा है. इसकी जानकारी उन्होंने अपने X हेंडल से साझा की है.

अपने इस्तीफा का उन्होंने कोई विशेष कारण तो नहीं बताया। बस इतना कहा है कि मैं कांग्रेस पार्टी के समस्त दायित्व से मुक्त होते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

ख़बर शेयर करें: