छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी… हादसे में 6 लोगों की मौत.. वहीं 14 लोग घायल, 5 गंभीर

रायपुर. कुम्हारी टोल प्लाजा के पास कर्मचारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 14 लोग घायल हैं, जिनमें 5 से ज्यादा लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

हादसे की जगह

बताया जा रहा कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है. हालांकि अभी पुलिस की ओर से मौत के आंकड़े की पुष्टी नहीं की गई है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और बचाव कार्य में जुट गई है. मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं.

हादसे की जगह

बताया जा रहा कि यह हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है. केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ है. बताया जा रहा कि बस में 40 लोग सवार थे. सभी घायलों को रायपुर लाया जा रहा है.

ख़बर शेयर करें: