छोड़कर सामग्री पर जाएँ

गौ हत्या के विरोध में बीच सड़क चॉपर से काट दी अपनी उंगली: सरकार पर साधा निशाना! देखें वायरल वीडियो

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक गौ सेवक आकाश सोनी ने गौ हत्या के विरोध में बीच सड़क पर अपनी उंगली काट दी। सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। उनका यह प्रदर्शन गौ हत्या के संबंध में सरकार को जगाने को लेकर रहा था। उनकी उंगली कट कर पूरी तरह से अलग हो चुकी है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है।

रविवार शाम को चॉपर से अपनी उंगली काटने के बाद अपने आपको गौ पुत्र और गाय को अपनी माता मानने वाले आकाश सोनी ने अपना बयान भी जारी किया है। जिसमें उनका कहना है कि जब गौ माता कटती तो हम जैसे गौपुत्रों को पीड़ा होती है। उसे पीड़ा को देखकर देखकर अब उंगली काटने पर भी दर्द नहीं हो रहा है।

सरकार पर भी साधा निशाना

उनका कहना था कि आए दिन गौ हत्याये हो रही है। टीका लगाने वाली सरकार गौ पुत्रों की पीड़ा नहीं समझ रही है। गौ माता को राज्य माता घोषित नहीं कर रही है। हम जैसे लोग अपने अंग काटेंगे, हत्यारे के अंग काटेंगे, जेल जाएंगे तब सरकार को यही पसंद आएगा।

घटना के संबंध में आकाश सोनी के बयान का वायरल वीडियो ( नोट: इस वीडियो के कुछ अंश विभत्स हो सकते हैं। पाठक विवेक से काम ले।)

[videopress dAApPP4a w=360 h=640]

गौ हत्या पर बना है कानून

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में गौ हत्या प्रतिबंधित है। मगर गौ तस्कर भी आए दिन नए-नए तरीकों से गोवंशों को बूचड़ खाने पहुंचाते रहते हैं। कभी कभार गौ तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ जाते हैं। उन पर कानूनी कार्रवाई भी होती है। गौ सेवक भी इसे रोकने के लिए अपने स्तर पर हर संभव प्रयास करते हैं। फिर भी तस्करी पूर्ण तरीके से प्रतिबंधित नहीं हो पा रही है।

आकाश सोनी के उंगली काटने वाली घटना के बाद सूचना मिलने पर 112 एंबुलेंस पहुंची थी। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। उनकी उंगली कट कर पूरी तरीके से अलग हो चुकी है। उनकी स्थिति सामान्य है।

आकाश सोनी का वायरल वीडियो ( नोट: इस वीडियो के कुछ अंश विभत्स हो सकते हैं। पाठक विवेक से काम ले।)

[videopress Fn27tasa w=636 h=360]

(डिस्क्लेमर: rig24.in/ इस प्रकार की किसी भी प्रदर्शन, या अन्य हिंसक गतिविधियों का समर्थन नहीं करता और न ही बढावा देता है। घटना के संबंध में उनके बयान पर आधारित रिपोर्टिंग की गई है। पाठकगढ़ अपने विवेक से कम लेवे।)

ख़बर शेयर करें:

Related News

लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया: शराबी और इंडिपेंड गर्लफ्रेंड की खौफनाक दास्तां

शराब की लत को लेकर हुए विवाद के बाद डंडे से पीटकर की थी हत्या, रक्षाबंधन के बाद से लापता थी महिला
सितम्बर 30, 2026

असम में भूपेश बघेल के काफिले पर हमला: कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया आरोप तो सीएम सरमा ने बताया आपसी गुटबाजी

सोमवार को सांसद गौरव गोगोई और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक चुनावी मीटिंग के लिए लोरिमुख इलाके की तरफ जा रहे थे कि तभी उनके काफिले पर हमला हो गया। जानकारी के मुताबिक, काफिले की गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए।
सितम्बर 22, 2026

गणेश पंडाल में डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष: एक युवक की मौत और 4 घायल

मस्तूरी क्षेत्र में बिदर त्योहार के दौरान पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, पुलिस ने 10 से अधिक संदेहियों को हिरासत में लिया
सितम्बर 21, 2026

पत्रकारों के साथ बदसलूकी: पंडित चक्रपाणी स्कूल की प्रभारी प्राचार्या वंदिनी श्रीवास्तव हटाई गईं

शराबी शिक्षक के मामले में कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से विवाद और बदसलूकी की जांच रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई
सितम्बर 19, 2026