छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की महिला विंग बैठक का ड्रेस कोड: वेस्टर्न ड्रेस, ग्लैमरस मेकअप और सेक्सी लुक..?? वायरल हुआ व्हाट्सएप चैट

रायपुर। चैम्बर ऑफ़ कामर्स के महिला विंग की आज होने वाली जनरल बॉडी बैठक सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स में वायरल हो गई है। वायरल चैट में महिला अध्यक्ष द्वारा बैठक में उपस्थित महिलाओं के लिए “वेस्टर्न ड्रेस, ग्लैमरस मेकअप और सेक्सी लुक” की ड्रेस कोड निर्धारित किए जाने की बात सामने आई है। इसके बाद से पूरे शहर में इस निर्देश को लेकर आलोचना शुरू हो गई है।

चैट में महिला सदस्यों को मेकअप और स्मार्ट व ग्लैमरस अंदाज में आने की अपील की गई थी। इस मैसेज के स्क्रीनशॉट्स भी वायरल हो चुके हैं, जिससे महिलाओं और सामाजिक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है।

सोशल मीडिया में ग्रुप चैट की वायरल स्क्रीनशॉट

महिला आयोग ने इस चैट को लेकर कड़ा विरोध जताया है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरण मई नायक ने कहा, “इस तरह का संदेश मानसिक घृणा का प्रतीक है और यह महिलाओं को एक वस्तु की तरह प्रस्तुत करता है। वेस्टर्न कल्चर को बढ़ावा देने के नाम पर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाना स्वीकार्य नहीं। चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की महिला अध्यक्ष को इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।”

इस घटनाक्रम के बाद चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की महिला विंग की कार्यशैली और आंतरिक नीति पर सवाल उठे हैं। महिला संगठनों का कहना है कि कार्यस्थल और सोशल ग्रुप्स में महिलाओं के लिए ड्रेस कोड तय करना उनकी स्वतंत्रता का उल्लंघन है।

फिलहाल मामला तूल पकड़ रहा है और सोशल मीडिया पर भी लोग महिला आयोग के हस्तक्षेप की सराहना कर रहे हैं। अब सबकी नजर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की प्रतिक्रिया और महिला अध्यक्ष के संभावित बयान पर है।

ख़बर शेयर करें: