छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पहले चरण में छत्तीसगढ़ की सिर्फ एक लोकसभा सीट बस्तर पर वोटिंग: अब तक 28.12% से ज्यादा वोटिंग!

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. पहले चरण के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है. पहले चरण में छत्तीसगढ़ की सिर्फ एक लोकसभा सीट बस्तर पर वोटिंग हो रही है. बस्तर लोकसभा में 8 विधानसभा आते हैं. इनमें से 6 विधानसभाओं में 7 बजे से 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे, जबकि दो में सुबह 7 से 5 बजे तक वोटिंग होगी. वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है.

चुनाव आयोग के अनुसार, बस्तर सीट पर 11 बजे तक 28.12% से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है. इससे पहले 9 बजे तक 12.02 प्रतिशत मतदान हुआ था. लोकसभा चुनाव के साथ ही साथ शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग होगी.

चुनाव आयोग के मुताबिक, भारत में पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं. इनमें 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स हैं. इनमें से 35.67 लाख वोटर्स ऐसे हैं, जो पहली बार वोट डालेंगे. जबकि, 20 से 29 साल की उम्र के मतदाताओं की संख्या 3.51 करोड़ है. इनके लिए 1.87 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.

ख़बर शेयर करें: