छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कमरे के अंदर बिस्तर में मिली युवती की लाश! सिर पर भारी चोट के निशान जिंदल पतरापाली की घटना! जांच में जुटी कोतरा रोड पुलिस!

रायगढ़ : कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरापाली में हत्या का एक सनसनीखेज मामला निकलकर सामने आया है। यहां घर के कमरे के अंदर युवती की लाश मिलने पर आसपास में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलने पर कोतरा रोड थाना प्रभारी एवं टीम मौके पर रवाना हुई थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीनदयाल महतो मूलतः बिहार के रहने वाले है, और वर्तमान में जिंदल पतरापाली वार्ड क्रमांक 44 पानी टंकी के पास के रहते थे। आज सुबह उनके घर में उनकी बड़ी लड़की लहूलुहान हालात में बिस्तर में मिली। उसके सिर पर चोट की काफी निशान थे। सिर से काफी खून बह जाने कारण उसकी मौत हो गई थी।

पुलिसिया जांच में अब तक जो बातें सामने आ रही है। उसमें प्रथम दृष्टिया में कोतरा रोड पुलिस परिजनों से एवं आसपास पूछताछ कर रही है। घटनास्थल की जांच में कहीं ना कहीं परिवार की भूमिका पर सन्देह की सूई घूम रही हैं।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ख़बर है कि इस मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। कल रायगढ़ पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।

ख़बर शेयर करें: