छोड़कर सामग्री पर जाएँ

खरसिया में खौफनाक हादसा: नशे में धुत स्कॉर्पियो चालक ने बुजुर्ग को 250 फीट तक घसीटा, ‘आपराधिक मानव वध’ के  प्रयास का मामला दर्ज!

खरसिया/रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां नशे में धुत एक स्कॉर्पियो चालक ने बाइक सवार 73 वर्षीय बुजुर्ग को न सिर्फ जोरदार टक्कर मारी, बल्कि उन्हें सड़क पर करीब 250 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। इस अमानवीय घटना की गंभीरता को देखते हुए खरसिया पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ ‘आपराधिक मानव वध के प्रयास’ (Attempt to Culpable Homicide) और ड्रंक एंड ड्राइव की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

हिरासत मे आरोपी ड्राइवर

टक्कर के बाद 250 फीट तक घसीटती रही गाड़ी

जानकारी के अनुसार, टी.आई.टी. कॉलोनी (खरसिया) निवासी योगेश गर्ग ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई 2026 की शाम करीब 5:45 बजे उनके बड़े पिताजी कैलाश गर्ग (73 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से मंगल बाजार से राठौर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राठौर चौक के पास पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक स्कॉर्पियो (CG 13 AY 6539) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

​हादसा इतना भयानक था कि टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक ने ब्रेक नहीं लगाया, बल्कि बुजुर्ग और उनकी मोटरसाइकिल को सड़क पर लगभग 200 से 250 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। इस दर्दनाक हादसे में कैलाश गर्ग बुरी तरह लहूलुहान और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

नशे में था चालक, जुड़ीं गंभीर धाराएं

इस खौफनाक घटना की जांच करते हुए खरसिया चौकी पुलिस ने 21 जुलाई को आरोपी स्कॉर्पियो चालक भीष्म कुमार यादव (34 वर्ष), निवासी ग्राम उपनी, थाना डभरा (जिला सक्ती) को हिरासत में लिया। पूछताछ और जांच में यह तथ्य सामने आया कि दुर्घटना के वक्त आरोपी चालक शराब के नशे में पूरी तरह धुत था।

​पुलिस ने इस घटना को एक सामान्य एक्सीडेंट न मानते हुए, साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (नशे में वाहन चलाना) के साथ-साथ ‘आपराधिक मानव वध के प्रयास’ जैसी बेहद गंभीर धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

असंगठित श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ने 6 सितंबर को सिंदूर पार्क में लगेगा विशेष शिविर

साप्ताहिक बाजार के छोटे दुकानदारों और असंगठित कामगारों के पंजीयन के लिए प्रशासन का विशेष अभियान
सितम्बर 5, 2026

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड सब्जियों की खेती: किसान ने 0.400 हेक्टेयर में कमाया 2.80 लाख का शुद्ध मुनाफा

ड्रिप और मल्चिंग तकनीक से जंगल किनारे अनुपयोगी जमीन को बनाया उपजाऊ, 187 क्विंटल सब्जियों का रिकॉर्ड उत्पादन
सितम्बर 5, 2026

रायगढ़ में कॉलोनाइजरों पर शिकंजा: 11 वर्षों में स्वीकृत कॉलोनियों में EWS जमीन की जांच शुरू, 15 दिनों में मांगी रिपोर्ट

गरीबों की जमीन पर खेल करने वाले बिल्डरों की अब खैर नहीं, प्रशासन ने दिए कड़े जांच के आदेश
सितम्बर 5, 2026

कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल: शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर जोर

कोड़ातराई में 1.21 करोड़ के स्कूल भवन का भूमिपूजन हुआ, सकरबोगा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
सितम्बर 5, 2026

उड़ीसा से यूपी जा रहा अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त! 8 गिरफ्तार और 61 लाख का माल जब्त

लैलूंगा और सरिया पुलिस की संयुक्त घेराबंदी में तीन कारों समेत उत्तर प्रदेश का शातिर गांजा सिंडिकेट बेनकाब
सितम्बर 5, 2026

मातृ-शिशु योजनाओं की जमीनी हकीकत: रायगढ़ में शत-प्रतिशत हितग्राहियों को जोड़ने के लिए लगेंगे विशेष शिविर

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए सख्त निर्देश, शिविरों में बनेंगे जरूरी दस्तावेज
सितम्बर 4, 2026

रायगढ़ में 14 सितंबर से चक्रधर समारोह: कविता कृष्णमूर्ति, अनुज शर्मा और उषा बारले बिखेरेंगे कला के रंग

10 दिनों तक रामलीला मैदान में शास्त्रीय संगीत, लोककला और नृत्य का सजेगा राष्ट्रीय मंच
सितम्बर 4, 2026