- खाना नहीं बनाने की बात युवती ने बड़ी बहन की लोहे की कुटनी मारकर की हत्या….
- कोतरारोड़ पुलिस ने चंद घंटों में किया घटना का पर्दाफाश, आरोपिया को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर…
रायगढ़। रायगढ़ जिंदल पतरापाली में घर के भीतर हुई युवती की मौत का पर्दाफ़ाश रायगढ़ पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में मृतक युवति की छोटी बहन को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड में जेल भेज दिया गया है। हत्या के पीछे की वजह ईष्या और गुस्सा है। छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि घर वाले हर मामले में और हर वाद विवाद में बड़ी बहन का ही साथ देते थे। उस रात भी खाना बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके कारण उसने लोहे की कुटनी से उसकी हत्या कर दी।

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि कल 25 अप्रैल के सुबह थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा को ग्राम पतरापाली में एक युवती का शव उसके मकान अंदर कमरा में पड़े होने की सूचना मिली। थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला (भापुसे) के साथ तत्काल अपने स्टाफ व पुलिस डॉग के साथ मौके पर पहुंचे। जहां रंजीता महतो पिता दीनदयाल महतो (22 वर्ष) का शव उसके कमरे अंदर बेड पर पड़ा मिला। शव पंचनामा कार्यवाही कर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य का संकलित किया गया।
परिजनों को ले आई थाने
मृतिका के सिर पर ठोस वस्तु से चोट पहुंचाने के निशान थे, प्रथम दृष्टिया मामला हत्यात्मक प्रतीत होने पर मृतिका की मां बहन, छोटी बहन व अन्य घरवालों को विस्तृत पूछताछ के लिए थाने लाया गया। पूछताछ पर मृतिका रंजीता का उसकी छोटी बहन से मनमुटाव, छोटी-छोटी बातों में झगड़ा विवाद की जानकारी मिली। संदेही मृतिका की छोटी बहन नेहा महतो से बारीकी से पूछताछ करने पर उसने बड़ी बहन रंजीता की हत्या कबूल कर घटना का वृतांत बताया।
गुस्से की वजह
आरोपिया नेहा कुमारी महतो ने बताया कि बड़ी बहन रंजीता घर में सिलाई का काम करती थी और यह घर के घरेलू और रसोई का काम करती थी। आरोपिया ने बताया उसकी बड़ी बहन रंजीता उसके घर और रसोई के काम में मदद नहीं करती थी। घरवाले भी रंजीता के पक्ष में होते थे। जिसे लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़ा विवाद हुआ था।
24 अप्रैल के रात् भी खाना नहीं बनने को लेकर दोनों में झगड़ा विवाद हुआ और था। जब सभी अपने-अपने कमरे में सोए थे । तब खाना नहीं बनाने के गुस्से में रंजीता की हत्या के लिए घर में रखे लोहे के खलबट्टे के कुटनी लेकर बहन के कमरे पहुंची और उसके सिर के बाई तरफ मार कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद खून लगे कपड़े को घर में छुपा दी और कुटनी में लगे खून को पानी से साफ कर दी थी।
पुलिस द्वारा आरोपिया नेहा कुमारी महतो पिता दीनदयाल महतो उम्र 20 वर्ष निवासी आशा द होप पतरापाली वार्ड क्रमांक 44 थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ के मेमोरेंडम कथन पर लोहे का कुटनी और घटना समय पहने कपड़े बरामद कर जप्त किया गया है।
आरोपिया को आज थाना कोतरारोड़ के अपराध क्रमांक 178/2024 धारा 302 भादवि में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के सतत पर्यवेक्षण, निर्देशन पर हत्या के मामले का त्वरित पटाक्षेप, आरोपिया की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा, उप निरीक्षक जे. एक्का, सहायक उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय, टिकेश्वर यादव, डॉग मास्टर विरेन्द्र अनंत, पुलिस डॉग रूबी तथा हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।



