रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से एक सड़क हादसे की दुखद खबर प्रकाश में आई है। यहां नलवा स्टील तराईमाल के पास एक बेलगाम हाइवा ने में बाइक सवार को रौंद दिया। बाइक पर दो लोग बैठे हुए थे। जिसमें पीछे बैठे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक में सवार होकर नंदकिशोर राठिया और उसके नाना हर्राडीह गांव जा रहे थे। तराईमाल स्थित नालवा स्टील के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।

ट्रेलर की ठोकर से एक और जहां बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चालक नंदकिशोर छिटककर दूर जा गिरा मगर पीछे बैठे बुजुर्ग चक्के के नीचे आ गए। जिससे सिर पर गहरी चोट आई और मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई।

घटना के संबंध में लोगों ने 112 को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।



