रायगढ। रायगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिक से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी सज्जाद अली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ गंदा काम किया और उसकी अश्लील तस्वीर ले ली। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब वह अश्लील तस्वीर आरोपी की पत्नी के हाथ लगा।
इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने बताया कि 27 अप्रैल को थाना कोतवाली में स्थानीय महिला द्वारा उसकी नाबालिग लडकी के साथ सज्जाद अली (39 वर्ष) द्वारा डरा धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
दुष्कर्म के बाद मोबाइल में रखी थी फोटो, बीवी ने देखी
रिपोर्टकर्ता ने बताया कि 25 अप्रैल को सज्जाद अली की पत्नी घर आकर उसके मोबाइल पर लड़की का आपत्तिजनक फोटो दिखाकर झगड़ा करने लगी। तब महिला अपनी बेटी से पूछी तो उसने बताया कि 18 अप्रैल के सुबह घर के पीछे खाना बनाने के लिए लकड़ी काट रही थी। तभी वहां बकरी चराने के बहाने से सज्जाद अली आया और डरा धमका कर खाली कमरे में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया और मोबाइल पर अंतरंग फोटो ले लिया था और घटना किसी को नहीं बताने की धमकी भी दिया। बालिका डर और लोक लाज से घटना किसी को नहीं बताई थी।

बालिका के घरवालों द्वारा घर परिवार में सलाह मशवरा कर कल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराये। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी सज्जाद अली s/o दिलावर हुसैन पर अपराध क्रमांक 246/2014 धारा 376, 323,506 आईपीसी, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया। जिससे घटना में प्रयुक्त मोबाइल की जप्ती कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में पेश कर जेल भेजा गया है ।
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, महिला उप निरीक्षक दीपिका निर्मलकर एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है।



