रायगढ : रायगढ़ जिले के कोतरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक दुखद घटना प्रकाश में आई है। यहां एक युवक की सरकटी लाश रेल पटरी पर मिली है। लाश ग्राम कलमी JSPL खम्बा नम्बर 590/2 रेलवे ट्रैक के किनारे मिली है। घटना बीते रविवार की है।
लाश देखने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी कोतरा थाना पुलिस को दी। शुरुआत में युवक के पहचान नही पाई थी। काफी खोजबीन के बाद युवक की पतासाजी हुई। युवक जांजगीर चांपा जिले का रहने वाला था।
इस मामले में कोतरा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक अकलतरा का रहने वाला युवक ओमप्रकाश श्रीवास पिता दसरथ श्रीवास 28 वर्ष ग्राम रसेरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चाम्पा का रहने वाला है। उसके मानसिक स्थिति सही नहीं थी।
शुरुआती जांच में का मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने मार्ग कायम कर परिजनों को सूचित कर दिया है।



