छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बलौदा बाजार हिंसा: पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार गिरफ्तारी देने पहुँचे एसपी ऑफिस..

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार रायपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। एसपी आफिस के बाहर गिरफ्तारी देने के लिए धरने पर बैठे हुए हैं।

उन्होंने बलौदाबाजार मामले पर बात करते हुए कहा कि सतनामी समाज को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. घटना के एक माह बाद तक सरकार ने जांच की घोषणा नहीं की। गलत लोगों को पकड़कर मामले को दबाने की कोशिश की गयी। हिंसा की घटना निंदनीय है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

बगैर किसी तथ्य के मुझ पर लोगों को भड़काने का आरोप लगा दिया गया। मुझ पर आरोप लगाया गया है तो मैं गिरफ्तारी देने आया हूं।

एसपी ऑफिस में गुरु रुद्र कुमार

प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक

सतनामी समुदाय के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। हिंसा के पीछे सरकार ने कांग्रेस की राजनीतिक साजिश बताया और आरोप लगाया था कि कांग्रेस के विधायकों, पूर्व मंत्रियों और नेताओं ने लोगों को भड़काने का काम किया। साथ ही हिंसा करने वालों से नुकसान की वसूली की बात कही थी।

इस मामले में 7 अलग-अलग FIR दर्ज की गई है। अब तक 73 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि 200 हिरासत में हैं। उपद्रवियों की तलाश के लिए पुलिस की 12 टीमें और जांच के लिए 22 पुलिस अफसरों की टीम बनाई गई है।

कलेक्टर और SP को हटा दिया गया

मामले में एक्शन लेते हुए राज्य सरकार ने जिले के कलेक्टर और SP को हटा दिया गया है। मंगलवार देर रात आदेश जारी किया गया। आईएएस अधिकारी दीपक सोनी को बलौदाबाजार जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। विजय अग्रवाल नए एसपी होंगे। हटाए गए कलेक्टर केएल चौहान को मंत्रालय में विशेष सचिव और एसपी सदानंद कुमार को रायपुर पुलिस मुख्यालय में भेज दिया गया है।

संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें: